श्रीमद्भगवद्गीता — सम्पूर्ण पाठ, हिंदी अर्थ सहित (Shrimad Bhagavad Gita)
महाभारत के भीष्म पर्व का वह पावन अंश जिसमें भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को मोह-निवारण, निष्काम कर्म, ज्ञान, भक्ति और शरणागति का शाश्वत उपदेश दिया।
The eternal divine song of God delivered by Lord Sri Krishna to Arjuna on the battlefield of Kurukshetra, illuminating the paths of Karma, Jnana, and Bhakti Yoga.
अध्याय १: अर्जुनविषादयोग (Chapter 1: Arjuna Vishada Yoga)
कुरुक्षेत्र के धर्मक्षेत्र में दोनों सेनाओं की उपस्थिति, परिजनों को सम्मुख देखकर अर्जुन का मोह, विषाद एवं गाण्डीव त्याग।
श्लोक 1.1
धृतराष्ट्र उवाच |
धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सवः |
मामकाः पाण्डवाश्चैव किमकुर्वत सञ्जय || १-१ ||
dhṛtarāṣṭra uvāca |
dharmakṣetre kurukṣetre samavetā yuyutsavaḥ |
māmakāḥ pāṇḍavāścaiva kimakurvata sañjaya || 1-1 ||
हिंदी अर्थ: धृतराष्ट्र ने कहा: हे संजय! धर्मभूमि कुरुक्षेत्र में युद्ध की इच्छा से एकत्र हुए मेरे और पाण्डु के पुत्रों ने क्या किया?
Meaning: Dhritarashtra said: O Sanjaya, assembled on the holy plain of Kurukshetra, desirous of fighting, what did my sons and the sons of Pandu do?
श्लोक 1.2
सञ्जय उवाच |
दृष्ट्वा तु पाण्डवानीकं व्यूढं दुर्योधनस्तदा |
आचार्यमुपसङ्गम्य राजा वचनमब्रवीत् || १-२ ||
sañjaya uvāca |
dṛṣṭvā tu pāṇḍavānīkaṁ vyūḍhaṁ duryodhanastadā |
ācāryamupasaṅgamya rājā vacanamabravīt || 1-2 ||
हिंदी अर्थ: संजय ने कहा: उस समय राजा दुर्योधन ने व्यूहरचनायुक्त पाण्डवों की सेना को देखकर द्रोणाचार्य के पास जाकर ये वचन कहे।
Meaning: Sanjaya said: Having seen the army of the Pandavas drawn up in battle array, King Duryodhana approached his teacher Drona and spoke these words.
श्लोक 1.21
अर्जुन उवाच |
सेनयोरुभयोर्मध्ये रथं स्थापय मेऽच्युत |
यावदेतान्निरीक्षेऽहं योद्धुकामानवस्थितान् || १-२१ ||
arjuna uvāca |
senayorubhayormadhye rathaṁ sthāpaya me'cyuta |
yāvaddetānnirīkṣe'haṁ yoddhukāmānavasthitān || 1-21 ||
हिंदी अर्थ: अर्जुन ने कहा: हे अच्युत! दोनों सेनाओं के बीच में मेरे रथ को खड़ा कीजिए, जिससे कि मैं युद्ध की इच्छा से खड़े हुए इन विपक्षियों का निरीक्षण कर सकूँ।
Meaning: Arjuna said: O Infallible One (Achyuta), please place my chariot between the two armies so that I may behold those who stand here longing for battle.
श्लोक 1.28
दृष्ट्वेमं स्वजनं कृष्ण युयुत्सुं समुपस्थितम् |
सीदन्ति मम गात्राणि मुखं च परिशुष्यति || १-२८ ||
dṛṣṭvemaṁ svajanaṁ kṛṣṇa yuyutsuṁ samupasthitam |
sīdanti mama gātrāṇi mukhaṁ ca pariśuṣyati || 1-28 ||
हिंदी अर्थ: अर्जुन ने कहा: हे कृष्ण! युद्ध की इच्छा से उपस्थित इस स्वजन समुदाय को देखकर मेरे अंग शिथिल हो रहे हैं और मुख सूख रहा है।
Meaning: Arjuna said: Seeing these my kinsmen, O Krishna, drawn up and eager to fight, my limbs give way and my mouth is parched.
श्लोक 1.47
एवमुक्त्वार्जुनः सङ्ख्ये रथोपस्थ उपाविशत् |
विसृज्य सशरं चापं शोकसंविग्नमानसः || १-४७ ||
evamuktvārjunaḥ saṅkhye rathopastha upāviśat |
visṛjya saśaraṁ cāpaṁ śokasaṁvignamānasaḥ || 1-47 ||
हिंदी अर्थ: संजय ने कहा: युद्धभूमि में इस प्रकार कहकर शोक से व्याकुल मन वाले अर्जुन बाण सहित धनुष को त्यागकर रथ के पिछले भाग में बैठ गए।
Meaning: Sanjaya said: Having spoken thus on the battlefield, Arjuna cast aside his bow and arrows and sat down on the chariot, his mind overwhelmed with sorrow.
अध्याय २: साङ्ख्ययोग (Chapter 2: Sankhya Yoga)
आत्मा की अमरता, देह की नश्वरता, स्वधर्म पालन, निष्काम कर्मयोग एवं स्थितप्रज्ञ के लक्षण।
श्लोक 2.7
कार्पण्यदोषोपहतस्वभावः पृच्छामि त्वां धर्मसम्मूढचेताः |
यच्छ्रेयः स्यान्निश्चितं ब्रूहि तन्मे शिष्यस्तेऽहं शाधि मां त्वां प्रपन्नम् || २-७ ||
kārpaṇyadoṣopahatasvabhāvaḥ pṛcchāmi tvāṁ dharmasammūḍhacetāḥ |
yacchreyaḥ syānniścitaṁ brūhi tanme śiṣyaste'haṁ śādhi māṁ tvāṁ prapannam || 2-7 ||
हिंदी अर्थ: कायरतारूप दोष से उपहत स्वभाव वाला और धर्म के विषय में मोहितचित्त हुआ मैं आपसे पूछता हूँ कि जो निश्चित श्रेयस्कर हो, वह मुझे बतलाइए। मैं आपका शिष्य हूँ, आपकी शरण में आए मुझे उपदेश दीजिए।
Meaning: My heart is burdened with the flaw of pity, my mind is bewildered about duty. I ask You: tell me clearly what is best for me. I am Your disciple; teach me, who have surrendered unto You.
श्लोक 2.11
श्रीभगवानुवाच |
अशोच्यानन्वशोचस्त्वं प्रज्ञावादांश्च भाषसे |
गतासूनगतासूंश्च नानुशोचन्ति पण्डिताः || २-११ ||
śrībhagavānuvāca |
aśocyānanvaśocastvaṁ prajñāvādāṁśca bhāṣase |
gatāsūnagatāsūṁśca nānuśocanti paṇḍitāḥ || 2-11 ||
हिंदी अर्थ: श्रीभगवान् ने कहा: हे अर्जुन! तुम न शोक करने योग्य मनुष्यों के लिए शोक करते हो और पण्डितों के समान वचन कहते हो; परन्तु जो बुद्धिमान हैं, वे न जीवितों के लिए शोक करते हैं और न मृतकों के लिए।
Meaning: The Supreme Lord said: You grieve for those who are not worthy of grief, yet you speak words of wisdom. The wise grieve neither for the living nor for the dead.
श्लोक 2.20
न जायते म्रियते वा कदाचिन्नायं भूत्वा भविता वा न भूयः |
अजो नित्यः शाश्वतोऽयं पुराणो न हन्यते हन्यमाने शरीरे || २-२० ||
na jāyate mriyate vā kadācinnāyaṁ bhūtvā bhavitā vā na bhūyaḥ |
ajo nityaḥ śāśvato'yaṁ purāṇo na hanyate hanyamāne śarīre || 2-20 ||
हिंदी अर्थ: यह आत्मा न कभी जन्म लेता है और न कभी मरता है; न यह उत्पन्न होकर फिर होने वाला ही है। यह अजन्मा, नित्य, सनातन और पुरातन है; शरीर के मारे जाने पर भी यह नहीं मारा जाता।
Meaning: The soul is never born nor dies at any time; nor having once been, does it ever cease to be. Unborn, eternal, ever-existing, and primeval, it is not slain when the body is slain.
श्लोक 2.22
वासांसि जीर्णानि यथा विहाय नवानि गृह्णाति नरोऽपराणि |
तथा शरीराणि विहाय जीर्णान्यन्यानि संयाति नवानि देही || २-२२ ||
vāsāṁsi jīrṇāni yathā vihāya navāni gṛhṇāti naro'parāṇi |
tathā śarīrāṇi vihāya jīrṇānyanyāni saṁyāti navāni dehī || 2-22 ||
हिंदी अर्थ: जैसे मनुष्य पुराने वस्त्रों को त्यागकर दूसरे नए वस्त्रों को ग्रहण करता है, वैसे ही जीवात्मा पुराने शरीरों को त्यागकर दूसरे नए शरीरों को प्राप्त होता है।
Meaning: Just as a person casts off worn-out garments and puts on others that are new, so does the embodied soul cast off worn-out bodies and enter into others that are new.
श्लोक 2.47
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन |
मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि || २-४७ ||
karmaṇyevādhikāraste mā phaleṣu kadācana |
mā karmaphalaheturbhūrmā te saṅgo'stvakarmaṇi || 2-47 ||
हिंदी अर्थ: तुम्हारा अधिकार केवल कर्म करने में ही है, फलों में कभी नहीं। अतः तुम कर्म के फल की वासना वाले मत बनो और न ही तुम्हारी अकर्मण्यता में आसक्ति हो।
Meaning: You have a right to perform your prescribed duty, but never to the fruits of action. Never consider yourself the cause of the results of your activities, and never be attached to not doing your duty.
श्लोक 2.62
ध्यायतो विषयान्पुंसः सङ्गस्तेषूपजायते |
सङ्गात्सञ्जायते कामः कामात्क्रोधोऽभिजायते || २-६२ ||
dhyāyato viṣayānpuṁsaḥ saṅgasteṣūpajāyate |
saṅgātsañjāyate kāmaḥ kāmātkrodho'bhijāyate || 2-62 ||
हिंदी अर्थ: विषयों का निरन्तर ध्यान करने वाले पुरुष की उनमें आसक्ति हो जाती है; आसक्ति से कामना उत्पन्न होती है और कामना में बाधा पड़ने से क्रोध उत्पन्न होता है।
Meaning: While contemplating the objects of the senses, a person develops attachment for them, and from such attachment lust develops, and from lust anger arises.
अध्याय ३: कर्मयोग (Chapter 3: Karma Yoga)
यज्ञार्थ कर्म का सिद्धांत, कर्म चक्र, लोकसंग्रह, अहंकार से मुक्त होकर कर्तव्य पालन एवं काम-क्रोध पर विजय।
श्लोक 3.9
यज्ञार्थात्कर्मणोऽन्यत्र लोकोऽयं कर्मबन्धनः |
तदर्थं कर्म कौन्तेय मुक्तसङ्गः समाचर || ३-९ ||
yajñārthātkarmaṇo'nyatra loko'yaṁ karmabandhanaḥ |
tadarthaṁ karma kaunteya muktasaṅgaḥ samācara || 3-9 ||
हिंदी अर्थ: यज्ञ के निमित्त किए जाने वाले कर्मों के अतिरिक्त अन्य कर्मों में लगा हुआ यह मनुष्य समुदाय कर्मों के बन्धन में बंधता है। इसलिए हे कुन्तीपुत्र! आसक्ति से रहित होकर उस परमेश्वर के निमित्त भली-भाँति कर्म कर।
Meaning: Work done as a sacrifice for God has to be performed; otherwise, work causes bondage in this material world. Therefore, O son of Kunti, perform your prescribed duties for His satisfaction, untainted by attachment.
श्लोक 3.19
तस्मादसक्तः सततं कार्यं कर्म समाचर |
असक्तो ह्याचरन्कर्म परमाप्नोति पूरुषः || ३-१९ ||
tasmādasaktaḥ satataṁ kāryaṁ karma samācara |
asakto hyācarankarma paramāpnoti pūruṣaḥ || 3-19 ||
हिंदी अर्थ: इसलिए तू निरन्तर आसक्ति से रहित होकर कर्तव्य कर्म का भली-भाँति आचरण कर; क्योंकि आसक्ति से रहित होकर कर्म करता हुआ मनुष्य परम पद को प्राप्त होता है।
Meaning: Therefore, without being attached to the fruits of activities, one should act as a matter of duty, for by working without attachment one attains the Supreme.
श्लोक 3.21
यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरोजनः |
स यत्प्रमाणं कुरुते लोकस्तदनुवर्तते || ३-२१ ||
yadyadācarati śreṣṭhastattadevetaro janaḥ |
sa yatpramāṇaṁ kurute lokastadanuvartate || 3-21 ||
हिंदी अर्थ: श्रेष्ठ पुरुष जैसा-जैसा आचरण करता है, अन्य पुरुष भी वैसा-वैसा ही आचरण करते हैं। वह जो कुछ प्रमाण प्रस्तुत कर देता है, समस्त संसार उसी का अनुसरण करता है।
Meaning: Whatever actions a great man performs, common men follow. Whatever standards he sets by exemplary acts, all the world pursues.
श्लोक 3.27
प्रकृतेः क्रियमाणानि गुणैः कर्माणि सर्वशः |
अहङ्कारविमूढात्मा कर्ताहमिति मन्यते || ३-२७ ||
prakṛteḥ kriyamāṇāni guṇaiḥ karmāṇi sarvaśaḥ |
ahaṅkāravimūḍhātmā kartāhamiti manyate || 3-27 ||
हिंदी अर्थ: सम्पूर्ण कर्म सब प्रकार से प्रकृति के गुणों द्वारा ही किए जाते हैं, फिर भी जिसका अन्तःकरण अहंकार से मोहित है, वह अज्ञानी 'मैं कर्ता हूँ' ऐसा मानता है।
Meaning: All actions are in fact performed by the modes of material nature, but the person bewildered by false ego imagines himself to be the doer.
श्लोक 3.35
श्रेयान्स्वधर्मो विगुणः परधर्मात्स्वनुष्ठितात् |
स्वधर्मे निधनं श्रेयः परधर्मो भयावहः || ३-३५ ||
śreyānsvadharmo viguṇaḥ paradharmātsvanuṣṭhitāt |
svadharme nidhanaṁ śreyaḥ paradharmo bhayāvahaḥ || 3-35 ||
हिंदी अर्थ: अच्छी प्रकार आचरण में लाए हुए दूसरे के धर्म की अपेक्षा गुणरहित भी अपना धर्म श्रेष्ठ है। अपने धर्म में मरना भी कल्याणकारक है और दूसरे का धर्म भय को देने वाला है।
Meaning: It is far better to discharge one's own prescribed duty, even if flawed, than another's duty performed perfectly. Death in the performance of one's own duty is preferable; following another's path is fraught with fear.
अध्याय ४: ज्ञानकर्मसंन्यासयोग (Chapter 4: Jnana Karma Sannyasa Yoga)
अवतार का रहस्य, वर्णव्यवस्था का वैज्ञानिक आधार, ज्ञान की अग्नि द्वारा कर्मों का भस्म होना एवं गुरु सेवा से ज्ञान प्राप्ति।
श्लोक 4.7
यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत |
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम् || ४-७ ||
yadā yadā hi dharmasya glānirbhavati bhārata |
abhyutthānamadharmasya tadātmānaṁ sṛjāmyaham || 4-7 ||
हिंदी अर्थ: हे भारत (अर्जुन)! जब-जब धर्म की हानि और अधर्म की वृद्धि होती है, तब-तब मैं अपने रूप को रचता हूँ अर्थात प्रकट होता हूँ।
Meaning: Whenever there is a decline in righteousness, O Bharata, and a rise of unrighteousness, at that time I manifest Myself.
श्लोक 4.8
परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम् |
धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे || ४-८ ||
paritrāṇāya sādhūnāṁ vināśāya ca duṣkṛtām |
dharmasaṁsthāpanārthāya sambhavāmi yuge yuge || 4-8 ||
हिंदी अर्थ: साधु पुरुषों के उद्धार के लिए, पापकर्म करने वालों के विनाश के लिए और धर्म की भली-भाँति स्थापना करने के लिए मैं युग-युग में प्रकट होता हूँ।
Meaning: To deliver the pious and to annihilate the miscreants, as well as to reestablish the principles of righteousness, I appear era after era.
श्लोक 4.13
चातुर्वर्ण्यं मया सृष्टं गुणकर्मविभागशः |
तस्य कर्तारमपि मां विद्ध्यकर्तारमव्ययम् || ४-१३ ||
cāturvarṇyaṁ mayā sṛṣṭaṁ guṇakarmavibhāgaśaḥ |
tasya kartāramapi māṁ viddhyakartāramavyayam || 4-13 ||
हिंदी अर्थ: गुण और कर्मों के विभाग के अनुसार चारों वर्णों की रचना मेरे द्वारा की गई है। यद्यपि मैं उस व्यवस्था का कर्ता हूँ, फिर भी मुझे अविनाशी परमेश्वर को अकर्ता ही जान।
Meaning: According to the three modes of material nature and the work associated with them, the four divisions of human society were created by Me. And although I am the creator of this system, know Me to be the non-doer, being unchangeable.
श्लोक 4.34
तद्विद्धि प्रणिपातेन परिप्रश्नेन सेवया |
उपदेक्ष्यन्ति ते ज्ञानं ज्ञानिनस्तत्त्वदर्शिनः || ४-३४ ||
tadviddhi praṇipātena paripraśnena sevayā |
upadekṣyanti te jñānaṁ jñāninastattvadarśinaḥ || 4-34 ||
हिंदी अर्थ: उस ज्ञान को तू तत्वदर्शी ज्ञानियों के पास जाकर समझ। उनको भली-भाँति दण्डवत प्रणाम करने से, उनकी सेवा करने से और निष्कपट भाव से प्रश्न करने से वे ज्ञानी पुरुष तुझे उस ज्ञान का उपदेश करेंगे।
Meaning: Just try to learn the truth by approaching a spiritual master. Inquire from him submissively and render service unto him. The self-realized souls can impart knowledge unto you because they have seen the truth.
श्लोक 4.38
न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते |
तत्स्वयं योगसंसिद्धः कालेनात्मनि विन्दति || ४-३८ ||
na hi jñānena sadṛśaṁ pavitramiha vidyate |
tatsvayaṁ yogasaṁsiddhaḥ kālenātmani vindati || 4-38 ||
हिंदी अर्थ: इस संसार में ज्ञान के समान पवित्र करने वाला निःसंदेह कुछ भी नहीं है। उस ज्ञान को कितने ही काल से कर्मयोग द्वारा शुद्धान्तःकरण हुआ मनुष्य अपने-आप ही आत्मा में पा लेता है।
Meaning: In this world, there is nothing so sublime and pure as transcendental knowledge. Such knowledge is the mature fruit of all mysticism. And one who has become accomplished in the practice of devotional service enjoys this knowledge within himself in due course of time.
अध्याय ५: कर्मसंन्यासयोग (Chapter 5: Karma Sannyasa Yoga)
संन्यास और कर्मयोग का समन्वय, कमल-पत्र की भाँति अनासक्त भाव से कर्म, समदर्शिता एवं ब्रह्मनिर्वाण।
श्लोक 5.2
श्रीभगवानुवाच |
संन्यासः कर्मयोगश्च निःश्रेयसकरावुभौ |
तयोस्तु कर्मसंन्यासात्कर्मयोगो विशिष्यते || ५-२ ||
śrībhagavānuvāca |
sannyāsaḥ karmayogaśca niḥśreyasakarāvubhau |
tayostu karmasannyāsātkarmayogo viśiṣyate || 5-2 ||
हिंदी अर्थ: श्रीभगवान् ने कहा: कर्मसंन्यास (सांख्ययोग) और कर्मयोग—ये दोनों ही परम कल्याण करने वाले हैं; परन्तु उन दोनों में भी कर्मसंन्यास की अपेक्षा कर्मयोग श्रेष्ठ है।
Meaning: The Supreme Lord said: Both renunciation of work and work in devotion are good for liberation. But, of the two, work in devotional service is better than renunciation of work.
श्लोक 5.10
ब्रह्मण्याधाय कर्माणि सङ्गं त्यक्त्वा करोति यः |
लिप्यते न स पापेन पद्मपत्रमिवाम्भसा || ५-१० ||
brahmaṇyādhāya karmāṇi saṅgaṁ tyaktvā karoti yaḥ |
lipyate na sa pāpena padmapatramivāmbhasā || 5-10 ||
हिंदी अर्थ: जो पुरुष सब कर्मों को परमात्मा में अर्पण करके और आसक्ति को त्यागकर कर्म करता है, वह जल में कमल के पत्ते की भाँति पाप से कभी लिप्त नहीं होता।
Meaning: One who performs his duty without attachment, surrendering the results unto the Supreme Lord, is unaffected by sinful action, as the lotus leaf is untouched by water.
श्लोक 5.18
विद्याविनयसम्पन्ने ब्राह्मणे गवि हस्तिनि |
शुनि चैव श्वपाके च पण्डिताः समदर्शिनः || ५-१८ ||
vidyāvinayasampanne brāhmaṇe gavi hastini |
śuni caiva śvapāke ca paṇḍitāḥ samadarśinaḥ || 5-18 ||
हिंदी अर्थ: ज्ञानीजन विद्या और विनययुक्त ब्राह्मण में तथा गौ, हाथी, कुत्ते और चाण्डाल में भी समदर्शी (एक ही आत्म-तत्व को देखने वाले) होते हैं।
Meaning: The humble sages, by virtue of true knowledge, see with equal vision a learned and gentle brahmana, a cow, an elephant, a dog and a dog-eater (outcaste).
श्लोक 5.29
भोक्तारं यज्ञतपसां सर्वलोकमहेश्वरम् |
सुहृदं सर्वभूतानां ज्ञात्वा मां शान्तिमृच्छति || ५-२९ ||
bhoktāraṁ yajñatapasāṁ sarvalokamaheśvaram |
suhṛdaṁ sarvabhūtānāṁ jñātvā māṁ śāntimṛcchati || 5-29 ||
हिंदी अर्थ: मुझे सब यज्ञों और तपों का भोगने वाला, सम्पूर्ण लोकों का महान ईश्वर और समस्त प्राणियों का परम हितैषी (मित्र) जानकर मनुष्य परम शान्ति को प्राप्त होता है।
Meaning: A person in full consciousness of Me, knowing Me to be the ultimate beneficiary of all sacrifices and austerities, the Supreme Lord of all planets and demigods, and the benefactor and well-wisher of all living entities, attains peace from the pangs of material miseries.
अध्याय ६: आत्मसंयमयोग (ध्यानयोग) (Chapter 6: Dhyana Yoga)
मन पर नियंत्रण, ध्यान की विधि, योगाभ्यास के नियम, मन की चंचलता का समाधान एवं योगी का स्थान।
श्लोक 6.5
उद्धरेदात्मनात्मानं नात्मानमवसादयेत् |
आत्मैव ह्यात्मनो बन्धुरात्मैव रिपुरात्मनः || ६-५ ||
uddharedātmanātmānaṁ nātmānamavasādayet |
ātmaiva hyātmano bandhurātmaiva ripurātmanaḥ || 6-5 ||
हिंदी अर्थ: मनुष्य को चाहिए कि वह अपने द्वारा अपना उद्धार करे, अपना पतन न करे; क्योंकि मनुष्य स्वयं ही अपना मित्र है और स्वयं ही अपना शत्रु है।
Meaning: One must deliver oneself with the help of his mind, and not degrade oneself. The mind is the friend of the conditioned soul, and his enemy as well.
श्लोक 6.26
यतो यतो निश्चरति मनश्चञ्चलमस्थिरम् |
ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत् || ६-२६ ||
yato yato niścarati manaścañcalamasthiram |
tatastato niyamyaitadātmanyeva vaśaṁ nayet || 6-26 ||
हिंदी अर्थ: यह चंचल और अस्थिर मन जहाँ-जहाँ विचरण करता है, वहाँ-वहाँ से इसे रोककर बार-बार आत्मा के ही वश में लाना चाहिए।
Meaning: From wherever the mind wanders due to its flickering and unsteady nature, one must certainly withdraw it and bring it back under the control of the Self.
श्लोक 6.34
चञ्चलं हि मनः कृष्ण प्रमाथि बलवद्दृढम् |
तस्याहं निग्रहं मन्ये वायोरिव सुदुष्करम् || ६-३४ ||
cañcalaṁ hi manaḥ kṛṣṇa pramāthi balavaddṛḍham |
tasyāhaṁ nigrahaṁ manye vāyoriva suduṣkaram || 6-34 ||
हिंदी अर्थ: अर्जुन ने कहा: हे कृष्ण! यह मन बड़ा चंचल, प्रमथनशील, बलवान और दृढ़ है। इसलिए उसका वश में करना मैं वायु को रोकने की भाँति अत्यंत दुष्कर मानता हूँ।
Meaning: Arjuna said: The mind is restless, turbulent, obstinate and very strong, O Krishna, and to subdue it, I think, is more difficult than controlling the wind.
श्लोक 6.35
श्रीभगवानुवाच |
असंशयं महाबाहो मनो दुर्निग्रहं चलम् |
अभ्यासेन तु कौन्तेय वैराग्येण च गृह्यते || ६-३५ ||
śrībhagavānuvāca |
asaṁśayaṁ mahābāho mano durnigrahaṁ calam |
abhyāsena tu kaunteya vairāgyeṇa ca gṛhyate || 6-35 ||
हिंदी अर्थ: श्रीभगवान् ने कहा: हे महाबाहो! निःसंदेह मन चंचल और कठिनता से वश में होने वाला है; परन्तु हे कुन्तीपुत्र! यह अभ्यास और वैराग्य से वश में हो जाता है।
Meaning: Lord Sri Krishna said: O mighty-armed son of Kunti, it is undoubtedly very difficult to curb the restless mind, but it is possible by suitable practice and by detachment.
श्लोक 6.47
योगिनापि सर्वेषां मद्गतेनान्तरात्मना |
श्रद्धावान् भजते यो मां स मे युक्ततमो मतः || ६-४७ ||
yogināmapi sarveṣāṁ madgatenāntarātmanā |
śraddhāvān bhajate yo māṁ sa me yuktatamo mataḥ || 6-47 ||
हिंदी अर्थ: समस्त योगियों में भी जो मुझमें लगे हुए अन्तरात्मा से श्रद्धापूर्वक मेरा भजन करता है, वह योगी मुझे परम श्रेष्ठ मान्य है।
Meaning: And of all yogis, the one with great faith who always abides in Me, thinks of Me within himself, and renders transcendental loving service to Me—he is the most intimately united with Me in yoga and is the highest of all.
अध्याय ७: ज्ञानविज्ञानयोग (Chapter 7: Jnana Vijnana Yoga)
परा और अपरा प्रकृति, चारों प्रकार के भक्त (आर्त, जिज्ञासु, अर्थार्थी, ज्ञानी), दैवी माया एवं वासुदेव सर्वमिति की अनुभूति।
श्लोक 7.4
भूमिरापोऽनलो वायुः खं मनो बुद्धिरेव च |
अहङ्कार इतीयं मे भिन्ना प्रकृतिरष्टधा || ७-४ ||
bhūmirāpo'nalo vāyuḥ khaṁ mano buddhireva ca |
ahaṅkāra itīyaṁ me bhinnā prakṛtiraṣṭadhā || 7-4 ||
हिंदी अर्थ: पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश, मन, बुद्धि और अहंकार—इस प्रकार आठ भेदों वाली यह मेरी अपरा (जड़) प्रकृति है।
Meaning: Earth, water, fire, air, ether, mind, intelligence and false ego—all together these eight constitute My separated material energies.
श्लोक 7.7
मत्तः परतरं नान्यत्किञ्चिदस्ति धनञ्जय |
मयि सर्वमिदं प्रोतं सूत्रे मणिगणा इव || ७-७ ||
mattaḥ parataraṁ nānyatkiñcidasti dhanañjaya |
mayi sarvamidaṁ protaṁ sūtre maṇigaṇā iva || 7-7 ||
हिंदी अर्थ: हे धनंजय! मुझसे परे दूसरा कुछ भी नहीं है। यह सम्पूर्ण जगत सूत्र में मणियों के सदृश मुझमें ही पिरोया हुआ है।
Meaning: O conqueror of wealth, there is no truth superior to Me. Everything rests upon Me, as pearls are strung on a thread.
श्लोक 7.14
दैवी ह्येषा गुणमयी मम माया दुरत्यया |
मामेव ये प्रपद्यन्ते मायामेतां तरन्ति ते || ७-१४ ||
daivī hyeṣā guṇamayī mama māyā duratyayā |
māmeva ye prapadyante māyāmetāṁ taranti te || 7-14 ||
हिंदी अर्थ: क्योंकि यह अलौकिक अर्थात अति अद्भुत त्रिगुणमयी मेरी माया बड़ी दुस्तर है; परन्तु जो पुरुष केवल मेरी ही शरण लेते हैं, वे इस माया को पार कर जाते हैं।
Meaning: This divine energy of Mine, consisting of the three modes of material nature, is difficult to overcome. But those who have surrendered unto Me can easily cross beyond it.
श्लोक 7.19
बहूनां जन्मनामन्ते ज्ञानवान्मां प्रपद्यते |
वासुदेवः सर्वमिति स महात्मा सुदुर्लभः || ७-१९ ||
bahūnāṁ janmanāmante jñānavānmāṁ prapadyate |
vāsudevaḥ sarvamiti sa mahātmā sudurlabhaḥ || 7-19 ||
हिंदी अर्थ: बहुत जन्मों के अन्त में ज्ञानवान पुरुष 'सब कुछ वासुदेव ही हैं'—इस प्रकार मुझे भजता है; वह महात्मा अत्यन्त दुर्लभ है।
Meaning: After many births and deaths, he who is actually in knowledge surrenders unto Me, knowing Me to be the cause of all causes and all that is. Such a great soul is very rare.
अध्याय ८: अक्षरब्रह्मयोग (Chapter 8: Akshara Brahma Yoga)
ब्रह्म, अध्यात्म, कर्म, अधिभूत, अधिदैव और अधियज्ञ का स्वरूप; अंतकाल में भगवत्स्मरण की महिमा एवं शुक्ल-कृष्ण गति।
श्लोक 8.5
अन्तकाले च मामेव स्मरन्मुक्त्वा कलेवरम् |
यः प्रयाति स मद्भावं याति नास्त्यत्र संशयः || ८-५ ||
antakāle ca māmeva smaranmuktvā kalevaram |
yaḥ prayāti sa madbhāvaṁ yāti nāstyatra saṁśayaḥ || 8-5 ||
हिंदी अर्थ: जो मनुष्य अन्तकाल में भी मुझको ही स्मरण करता हुआ शरीर को त्याग कर जाता है, वह मेरे साक्षात् स्वरूप को प्राप्त होता है—इसमें कुछ भी संशय नहीं है।
Meaning: And whoever, at the end of his life, quits his body remembering Me alone at once attains My nature. Of this there is no doubt.
श्लोक 8.7
तस्मात्सर्वेषु कालेषु मामनुस्मर युध्य च |
मय्यर्पितमनोबुद्धिर्मामेवैष्यस्यसंशयम् || ८-७ ||
tasmātsarveṣu kāleṣu māmanusmara yudhya ca |
mayyarpitamanobuddhirmāmevaiṣyasyasaṁśayam || 8-7 ||
हिंदी अर्थ: इसलिए तू सब समय में मेरा स्मरण कर और युद्ध भी कर। इस प्रकार मुझमें अर्पण किए हुए मन-बुद्धि से युक्त होकर तू निःसंदेह मुझको ही प्राप्त होगा।
Meaning: Therefore, at all times, remember Me and perform your duty of fighting. With your mind and intellect surrender unto Me, you will surely attain Me without doubt.
अध्याय ९: राजविद्याराजगुह्ययोग (Chapter 9: Raja Vidya Raja Guhya Yoga)
परम गुह्य ज्ञान, अनन्य भक्ति का प्रभाव, 'पत्रं पुष्पं फलं तोयम्', और 'योगक्षेमं वहाम्यहम्' का पावन आश्वासन।
श्लोक 9.22
अनन्याश्चिन्तयन्तो मां ये जनाः पर्युपासते |
तेषां नित्याभियुक्तानां योगक्षेमं वहाम्यहम् || ९-२२ ||
ananyāścintayanto māṁ ye janāḥ paryupāsate |
teṣāṁ nityābhiyuktānāṁ yogakṣemaṁ vahāmyaham || 9-22 ||
हिंदी अर्थ: जो अनन्य भक्तजन मेरा चिन्तन करते हुए मेरी निष्काम उपासना करते हैं, उन नित्य युक्त पुरुषों के योग (अप्राप्त की प्राप्ति) और क्षेम (प्राप्त की रक्षा) का वहन मैं स्वयं करता हूँ।
Meaning: To those who are constantly devoted and who worship Me with love, I provide what they lack and preserve what they have.
श्लोक 9.26
पत्रं पुष्पं फलं तोयं यो मे भक्त्या प्रयच्छति |
तदहं भक्त्युपहृतमश्नामि प्रयतात्मनः || ९-२६ ||
patraṁ puṣpaṁ phalaṁ toyaṁ yo me bhaktyā prayacchati |
tadahaṁ bhaktyupahṛtamaśnāmi prayatātmanaḥ || 9-26 ||
हिंदी अर्थ: जो कोई भक्त मेरे लिए प्रेम से पत्र, पुष्प, फल अथवा जल भेंट करता है, उस शुद्ध बुद्धि निष्काम प्रेमी भक्त का प्रेमपूर्वक लाया हुआ वह उपहार मैं सहर्ष स्वीकार करता हूँ।
Meaning: If one offers Me with love and devotion a leaf, a flower, a fruit or water, I will accept it.
श्लोक 9.27
यत्करोषि यदश्नासि यज्जुहोषि ददासि यत् |
यत्तपस्यसि कौन्तेय तत्कुरुष्व मदर्पणम् || ९-२७ ||
yatkaroṣi yadaśnāsi yadjuhoṣi dadāsi yat |
yattapasyasi kaunteya tatkuruṣva madarpaṇam || 9-27 ||
हिंदी अर्थ: हे कुन्तीपुत्र! तू जो कुछ करता है, जो कुछ खाता है, जो कुछ हवन करता है, जो कुछ दान देता है और जो कुछ तप करता है, वह सब मुझे अर्पण कर।
Meaning: Whatever you do, whatever you eat, whatever you offer or give away, and whatever austerities you perform—do that, O son of Kunti, as an offering unto Me.
अध्याय १०: विभूतियोग (Chapter 10: Vibhuti Yoga)
समस्त सृष्टि में भगवान् की दिव्य विभूतियों का वर्णन; वेदों में सामवेद, देवों में वासुदेव, तेजस्वियों में सूर्य रूप।
श्लोक 10.8
अहं सर्वस्य प्रभवो मत्तः सर्वं प्रवर्तते |
इति मत्वा भजन्ते मां बुधा भावसमन्विताः || १०-८ ||
ahaṁ sarvasya prabhavo mattaḥ sarvaṁ pravartate |
iti matvā bhajante māṁ budhā bhāvasamanvitāḥ || 10-8 ||
हिंदी अर्थ: मैं सब जगत की उत्पत्ति का मूल कारण हूँ और मुझसे ही सब जगत प्रवृत्त होता है—इस प्रकार मानकर बुद्धिमान जन अनन्य श्रद्धा और भक्ति से मेरा भजन करते हैं।
Meaning: I am the source of all spiritual and material worlds. Everything emanates from Me. The wise who perfectly know this engage in My devotional service with all their hearts.
श्लोक 10.20
अहमात्मा गुडाकेश सर्वभूताशयस्थितः |
अहमादिश्च मध्यं च भूतानामन्त एव च || १०-२० ||
ahamātmā guḍākeśa sarvabhūtāśayasthitaḥ |
ahamādiśca madhyaṁ ca bhūtānāmanta eva ca || 10-20 ||
हिंदी अर्थ: हे गुड़ाकेश (अर्जुन)! मैं सब भूतों के हृदय में स्थित सबका अंतर्यामी आत्मा हूँ तथा सम्पूर्ण भूतों का आदि, मध्य और अन्त भी मैं ही हूँ।
Meaning: I am the Self, O Gudakesha, situated in the hearts of all living beings. I am the beginning, the middle and the end of all entities.
अध्याय ११: विश्वरूपदर्शनयोग (Chapter 11: Vishwarupa Darshana Yoga)
अर्जुन को दिव्य दृष्टि की प्राप्ति, भगवान् का अनंतकोटि ब्रह्माण्डव्यापी विराट् रूप, कालोऽस्मि का उद्घोष एवं अनन्य भक्ति का संदेश।
श्लोक 11.12
दिवि सूर्यसहस्रस्य भवेद्युगपदुत्थिता |
यदि भाः सदृशी सा स्याद्भासस्तस्य महात्मनः || ११-१२ ||
divi sūryasahasrasya bhavedyugapadutthitā |
yadi bhāḥ sadṛśī sā syādbhāsastasya mahātmanaḥ || 11-12 ||
हिंदी अर्थ: आकाश में एक साथ सहस्र सूर्यों के उदय होने से जो प्रकाश उत्पन्न हो, वह भी उस महामनस्वी परमात्मा के प्रकाश के सदृश शायद ही हो सके।
Meaning: If hundreds of thousands of suns were to rise at once into the sky, their radiance might resemble the effulgence of that Supreme Person in His universal form.
श्लोक 11.32
कालोऽस्मि लोकक्षयकृत्प्रवृद्धो लोकान्समाहर्तुमिह प्रवृत्ततः |
ऋतेऽपि त्वां न भविष्यन्ति सर्वे येऽवस्थिताः प्रत्यनीकेषु योधाः || ११-३२ ||
kālo'smi lokakṣayakṛtpravṛddho lokānsamāhartumiha pravṛttaḥ |
ṛte'pi tvāṁ na bhaviṣyanti sarve ye'vasthitāḥ pratyanīkeṣu yodhāḥ || 11-32 ||
हिंदी अर्थ: श्रीभगवान् ने कहा: मैं लोकों का नाश करने वाला बढ़ा हुआ महाकाल हूँ। इस समय इन लोकों को समेटने के लिए प्रवृत्त हुआ हूँ। तुम्हारे युद्ध न करने पर भी प्रतिपक्षी सेनाओं में स्थित ये समस्त योद्धा जीवित नहीं रहेंगे।
Meaning: The Supreme Lord said: Time I am, the great destroyer of the worlds, and I have come here to destroy all people. Even without your participation, all the warriors standing on opposite sides shall cease to exist.
अध्याय १२: भक्तियोग (Chapter 12: Bhakti Yoga)
सगुण और निर्गुण उपासना की तुलना, भक्त के ३५ परम पावन लक्षण, अद्वेष, करुणा, क्षमा एवं समभाव की महिमा।
श्लोक 12.13
अद्वेष्टा सर्वभूतानां मैत्रः करुण एव च |
निर्ममो निरहङ्कारः समदुःखसुखः क्षमी || १२-१३ ||
adveṣṭā sarvabhūtānāṁ maitraḥ karuṇa eva ca |
nirmamo nirahaṅkāraḥ samaduḥkhasukhaḥ kṣamī || 12-13 ||
हिंदी अर्थ: जो पुरुष सब भूतों में द्वेषभाव से रहित, सबका प्रेमी और दयालु है तथा ममता और अहंकार से रहित, सुख-दुःख की प्राप्ति में सम और क्षमावान है—वह भक्त मुझे प्रिय है।
Meaning: One who is not envious but is a kind friend to all living entities, who does not think himself a proprietor and is free from false ego, who is equal in happiness and distress, and who is forgiving—such a devotee is very dear to Me.
अध्याय १३: क्षेत्रक्षेत्रज्ञविभागयोग (Chapter 13: Kshetra Kshetrajna Vibhaga Yoga)
शरीर रूपी क्षेत्र और आत्मा रूपी क्षेत्रज्ञ का भेद, ज्ञान के २० लक्षण, प्रकृति और पुरुष का संबंध।
श्लोक 13.2
क्षेत्रज्ञं चापि मां विद्धि सर्वक्षेत्रेषु भारत |
क्षेत्रक्षेत्रज्ञयोर्ज्ञानं यत्तज्ज्ञानं मतं मम || १३-२ ||
kṣetrajñaṁ cāpi māṁ viddhi sarvakṣetreṣu bhārata |
kṣetrakṣetrajñayorjñānaṁ yattajjñānaṁ mataṁ mama || 13-2 ||
हिंदी अर्थ: हे भारत! सब क्षेत्रों में क्षेत्रज्ञ (जीवात्मा का साक्षी) भी तू मुझे ही जान और क्षेत्र तथा क्षेत्रज्ञ को जो तत्व से जानना है, वही सच्चा ज्ञान है—ऐसा मेरा मत है।
Meaning: O scion of Bharata, you should understand that I am also the knower in all bodies, and to understand this body and its knower is called knowledge. That is My opinion.
अध्याय १४: गुणत्रयविभागयोग (Chapter 14: Gunatraya Vibhaga Yoga)
सत्त्व, रज और तम तीनों गुणों का स्वरूप, उनका बंधनकारी प्रभाव, गुणातीत बनने के लक्षण और उपाय।
श्लोक 14.6
तत्र सत्त्वं निर्मलत्वात्प्रकाशकमनामयम् |
सुखसङ्गेन बध्नाति ज्ञानसङ्गेन चानघ || १४-६ ||
tatra sattvaṁ nirmalatvātprakāśakamanāmayam |
sukhasaṅgena badhnāti jñānasaṅgena cānagha || 14-6 ||
हिंदी अर्थ: हे निष्पाप! उन तीनों गुणों में सत्त्वगुण निर्मल होने के कारण प्रकाशक और विकाररहित है, वह सुख की आसक्ति से और ज्ञान की आसक्ति से मनुष्य को बाँधता है।
Meaning: O sinless one, the mode of goodness, being purer than the others, is illuminating, and it frees one from all sinful reactions. Those situated in that mode become conditioned by a sense of happiness and knowledge.
अध्याय १५: पुरुषोत्तमयोग (Chapter 15: Purushottama Yoga)
उलटे अश्वत्थ वृक्ष का रूपक, क्षर और अक्षर पुरुष, क्षर और अक्षर से परे पुरुषोत्तम स्वरूप का प्रतिपादन।
श्लोक 15.1
श्रीभगवानुवाच |
ऊर्ध्वमूलमधःशाखमश्वत्थं प्राहुरव्ययम् |
छन्दांसि यस्य पर्णानि यस्तं वेद स वेदवित् || १५-१ ||
śrībhagavānuvāca |
ūrdhvamūlamadhaḥśākhamaśvatthaṁ prāhuravyayam |
chandāṁsi yasya parṇāni yastaṁ veda sa vedavit || 15-1 ||
हिंदी अर्थ: श्रीभगवान् ने कहा: ऊपर की ओर मूल वाले तथा नीचे की ओर शाखाओं वाले जिस संसार रूपी अश्वत्थ वृक्ष को अविनाशी कहते हैं, वेद जिसके पत्ते हैं—उस वृक्ष को जो जानता है, वही वेद का ज्ञाता है।
Meaning: The Supreme Lord said: There is a banyan tree which has its roots upward and its branches down and whose leaves are the Vedic hymns. One who knows this tree is the knower of the Vedas.
श्लोक 15.15
सर्वस्य चाहं हृदि सन्निविष्टो मत्तः स्मृतिर्ज्ञानमपोहनं च |
वेदैश्च सर्वैरहमेव वेद्यो वेदान्तकृद्वेदविदेव चाहम् || १५-१५ ||
sarvasya cāhaṁ hṛdi sanniviṣṭo mattaḥ smṛtirjñānamapohanaṁ ca |
vedaiśca sarvairahameva vedyo vedāntakṛdvedavideva cāham || 15-15 ||
हिंदी अर्थ: मैं ही सब प्राणियों के हृदय में स्थित हूँ; मुझसे ही स्मृति, ज्ञान और अपोहन (विस्मृति) होते हैं। सब वेदों द्वारा मैं ही जानने योग्य हूँ तथा वेदान्त का कर्ता और वेदों का ज्ञाता भी मैं ही हूँ।
Meaning: I am seated in everyone's heart, and from Me come remembrance, knowledge and forgetfulness. By all the Vedas, I am to be known. Indeed, I am the compiler of Vedanta, and I am the knower of the Vedas.
अध्याय १६: दैवासुरसम्पद्विभागयोग (Chapter 16: Daivasura Sampad Vibhaga Yoga)
दैवी संपदा (अभय, सत्य, अहिंसा, दान आदि) और आसुरी संपदा (दम्भ, दर्प, क्रोध, अज्ञान); नरक के तीन द्वार: काम, क्रोध और लोभ।
श्लोक 16.1
श्रीभगवानुवाच |
अभयं सत्त्वसंशुद्धिर्ज्ञानयोगव्यवस्थितिः |
दानं दमश्च यज्ञश्च स्वाध्यायस्तप आर्जवम् || १६-१ ||
śrībhagavānuvāca |
abhayaṁ sattvasaṁśuddhijñānayogavyavasthitiḥ |
dānaṁ damaśca yajñaśca svādhyāyastapa ārjavam || 16-1 ||
हिंदी अर्थ: श्रीभगवान् ने कहा: भय का सर्वथा अभाव, अन्तःकरण की शुद्धि, ज्ञानयोग में निरंतर स्थिति, दान, इन्द्रियदमन, यज्ञ, स्वाध्याय, तप और सरलता—ये सब दैवी सम्पदा के लक्षण हैं।
Meaning: The Supreme Lord said: Fearlessness, purification of one's existence, cultivation of spiritual knowledge, charity, self-control, sacrifice, Vedic study, austerity, simplicity—these are transcendental qualities.
श्लोक 16.21
त्रिविधं नरकस्येदं द्वारं नाशनमात्मनः |
कामः क्रोधस्तथा लोभस्तस्मादेतत्त्रयं त्यजेत् || १६-२१ ||
trividhaṁ narakasyedaṁ dvāraṁ nāśanamātmanaḥ |
kāmaḥ krodhastathā lobhastasmādetattrayaṁ tyajet || 16-21 ||
हिंदी अर्थ: काम, क्रोध तथा लोभ—यह तीन प्रकार का नरक का द्वार आत्मा का नाश करने वाला है, इसलिए इन तीनों का त्याग कर देना चाहिए।
Meaning: There are three gates leading to this hell—lust, anger and greed. Every sane man should give these up, for they lead to the degradation of the soul.
अध्याय १७: श्रद्धात्रयविभागयोग (Chapter 17: Shraddhatraya Vibhaga Yoga)
सात्त्विक, राजसिक और तामसिक श्रद्धा, आहार, यज्ञ, तप और दान का त्रिविध स्वरूप; 'ॐ तत् सत्' का पावन रहस्य।
श्लोक 17.3
सत्त्वानुरूपा सर्वस्य श्रद्धा भवति भारत |
श्रद्धामयोऽयं पुरुषो यो यच्छ्रद्धः स एव सः || १७-३ ||
sattvānurūpā sarvasya śraddhā bhavati bhārata |
śraddhāmayo'yaṁ puruṣo yo yacchraddhaḥ sa eva saḥ || 17-3 ||
हिंदी अर्थ: हे भारत! सभी मनुष्यों की श्रद्धा उनके अन्तःकरण के अनुरूप होती है। यह पुरुष श्रद्धामय है; इसलिए जो जैसी श्रद्धा वाला है, वह स्वयं भी वही है।
Meaning: O son of Bharata, according to one's existence under the various modes of nature, one evolves a particular kind of faith. The living being is said to be of a particular faith according to the modes he has acquired.
श्लोक 17.23
ॐ तत्सदिति निर्देशो ब्रह्मणस्त्रिविधः स्मृतः |
ब्राह्मणास्तेन वेदाश्च यज्ञाश्च विहिताः पुरा || १७-२३ ||
oṁ tatsaditi nirdeśo brahmaṇastrividhaḥ smṛtaḥ |
brāhmaṇāstena vedāśca yajñāśca vihitāḥ purā || 17-23 ||
हिंदी अर्थ: 'ॐ तत् सत्'—यह तीन प्रकार का सच्चिदानन्दघन ब्रह्म का नाम कहा गया है। उसी से सृष्टि के आदि में वेदों तथा यज्ञों की रचना हुई।
Meaning: From the beginning of creation, the three words 'Om Tat Sat' were used to indicate the Supreme Absolute Truth.
अध्याय १८: मोक्षसंन्यासयोग (Chapter 18: Moksha Sannyasa Yoga)
त्याग और संन्यास का यथार्थ स्वरूप, कर्म के पाँच हेतु, सर्वधर्मान्परित्यज्य की चरम शरणागति, गीता का उपसंहार एवं विजय उद्घोष।
श्लोक 18.65
मन्मना भव मद्भक्तो मद्याजी मां नमस्कुरु |
मामेवैष्यसि सत्यं ते प्रतिजाने प्रियोऽसि मे || १८-६५ ||
manmanā bhava madbhakto madyājī māṁ namaskuru |
māmevaiṣyasi satyaṁ te pratijāne priyo'si me || 18-65 ||
हिंदी अर्थ: मुझमें मन वाला हो, मेरा भक्त बन, मेरा पूजन करने वाला हो और मुझे नमस्कार कर। ऐसा करने से तू मुझे ही प्राप्त होगा, यह मैं तुझसे सत्य प्रतिज्ञा करता हूँ, क्योंकि तू मेरा परम प्रिय है।
Meaning: Always think of Me, become My devotee, worship Me and offer your homage unto Me. Thus you will come to Me without fail. I promise you this because you are My very dear friend.
श्लोक 18.66
सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज |
अहं त्वां सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुचः || १८-६६ ||
sarvadharmānparityajya māmekaṁ śaraṇaṁ vraja |
ahaṁ tvāṁ sarvapāpebhyo mokṣayiṣyāmi mā śucaḥ || 18-66 ||
हिंदी अर्थ: सम्पूर्ण धर्मों को अर्थात सब कर्तव्य-कर्मों के अहंकार को त्यागकर केवल मेरी ही शरण में आ जा। मैं तुझे समस्त पापों से मुक्त कर दूँगा, तू शोक मत कर।
Meaning: Abandon all varieties of religion and just surrender unto Me. I shall deliver you from all sinful reactions. Do not fear.
श्लोक 18.78
यत्र योगेश्वरः कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरः |
तत्र श्रीर्विजयो भूतिर्ध्रुवा नीतिर्मतिर्मम || १८-७८ ||
yatra yogeśvaraḥ kṛṣṇo yatra pārtho dhanurdharaḥ |
tatra śrīrvijayo bhūtirdhruvā nītirmatirmama || 18-78 ||
हिंदी अर्थ: संजय ने कहा: जहाँ योगेश्वर भगवान् श्रीकृष्ण हैं और जहाँ गाण्डीवधारी अर्जुन है, वहीं श्री (ऐश्वर्य), विजय, विभूति और अचल नीति है—ऐसा मेरा निश्चित मत है।
Meaning: Wherever there is Krishna, the master of all mystics, and wherever there is Arjuna, the supreme archer, there will also certainly be opulence, victory, extraordinary power, and morality. That is my opinion.